राजमहल : नगर पंचायत में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज मुखर्जी बुधवार सुबह नौ बजे को मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चले गये. इसके बाद नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के अनुरोध पर दोपहर दो बजे भूख हड़ताल समाप्त की.
श्री मुखर्जी ने कहा कि झारखंड सरकार नेे सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 16,480 रुपये कर दिया है. इसके बावजू अब तक किसी भी ऑपरेटर को मानदेय नहीं दिया गया है. इधर, कार्यपालक पदाधिकारी राधेश्याम रवि ने बताया कि राजमहल में कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति सरकार द्वारा नहीं बल्की बोर्ड द्वारा की गयी हैै. बोर्ड की बैठक में एक हजार रुपये मानदेय मं बढ़ोतरी की गयी है.
