खदान व क्रशर में हुई छापेमारी

कोटालपोखर : जिला खनन पदाधिकारी फेंकुराम व कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न क्रशर व खदानों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान चिह्नित किये गये क्रशर व खदान बंद पाये गये. डीएमओ श्री राम ने बताया कि पत्थर खदान मालिक जब तक माइनिंग प्लान व इशी क्लीरेंस नहीं […]

कोटालपोखर : जिला खनन पदाधिकारी फेंकुराम व कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न क्रशर व खदानों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान चिह्नित किये गये क्रशर व खदान बंद पाये गये. डीएमओ श्री राम ने बताया कि पत्थर खदान मालिक जब तक माइनिंग प्लान व इशी क्लीरेंस नहीं कर लेते हैं तब तक खनन की अनुमति नहीं दी जायेगी.
साथ ही क्रशर मालिक जब तक प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र, वृक्षारोपण व घेराबंदी नहीं कर लेते हैं तब तक क्रशर चलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. इस अवसर पर माइनिंग इंस्पेक्टर आशीष कुमार काक, एएसआइ अजय राम सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >