अगलगी में तीन घर जलकर राख

बरहरवा : उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांतिमोड़ में मंगलवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में नजरूल शेख (34 वर्ष) के घर में आग लग गयी. घर फूस का होने के कारण आग तेजी से फैल गया और हाबुल शेख(32 वर्ष) व मतलु शेख(40 वर्ष) के घर को भी अपने चपेट […]

बरहरवा : उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांतिमोड़ में मंगलवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में नजरूल शेख (34 वर्ष) के घर में आग लग गयी. घर फूस का होने के कारण आग तेजी से फैल गया और हाबुल शेख(32 वर्ष) व मतलु शेख(40 वर्ष) के घर को भी अपने चपेट में ले लिया.
आग लगने से तीनों का घर जल गया और घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज सहित कुछ नकदी भी जल गये. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने बताया कि अंचलकर्मी को घटनास्थल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को चावल व केरोसिन उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >