वृंदावन में जन्मा अद्भुत बच्चा

तालझारी : प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन पंचायत अंतर्गत जसखुटी गांव के प्रधानटोला में गुरुवार को लगभग एक बजे एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया. हालांकि बच्चे ने जन्म के एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. लेकिन बच्चे का शरीरिक बनावट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार प्रधानटोला निवासी मंगल […]

तालझारी : प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन पंचायत अंतर्गत जसखुटी गांव के प्रधानटोला में गुरुवार को लगभग एक बजे एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया. हालांकि बच्चे ने जन्म के एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. लेकिन बच्चे का शरीरिक बनावट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार प्रधानटोला निवासी मंगल टुडू की पत्नी के चौथे संतान के रूप में गुरुवार को इस अद्भुत जन्म ने लिया. बच्चे का एक माथा, चार पैर व चार हाथ था. बच्चे की आकृति को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों ही बच्चे एक दूसरे के साथ सोये हुये हैं. आस पास गांव के सैकड़ों लोग बच्चे को देखने के लिए उमड़ पड़े. बच्चे के पिता के अनुसार आधा घंटा बाद ही बच्चा ने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >