बरहरवा : इंटर परिषद ने अनुबंध पर नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी के मानदेय पुनरीक्षण को लेकर अनुबंध कर्मियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. इसमें कहा कि इतने कम मानदेय में उनके व उनके परिवार का भरण पोषण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वेतन परिश्रमिक निर्धारण झारखंड श्रमायुक्त के पत्रांक पीआर 12998 में न्यूनतम 6550 व अधिकतम 10450 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है.
किंतु राज्य सरकार बहुत ही कम मानदेय दे रही है. आवेदन में दिलीप मुर्मू, मो अकबर अंसारी, लखन मुर्मू, संतोष टुडू, चानु मरांडी, संतोष कुमार, जाकिर हुसैन अंसारी, बलराम कुमार, छोटू मंडल, रवि कुमार, गबरियल सोरेन आदि का हस्ताक्षर है.
