पुलिस को उड़ाने की साजिश, बम बरामद

बंदगांव : बंदगांव थाना के सोंडिंग जंगल में पुलिस ने 50 किलो का केन बम बरामद िकया. बम पुलिस को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था. बम लगाने की सूचना मिलने के बाद पश्चिम सिंहभूम के एसपी मनीष रमण के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बंदगांव थाना के जंगल क्षेत्र में सर्च […]

बंदगांव : बंदगांव थाना के सोंडिंग जंगल में पुलिस ने 50 किलो का केन बम बरामद िकया. बम पुलिस को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था.
बम लगाने की सूचना मिलने के बाद पश्चिम सिंहभूम के एसपी मनीष रमण के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बंदगांव थाना के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान सोंडिंग जंगल में बम मिलने के बाद पुलिस नदी पार कर सोंडिंग जंगल से करीब 10 किलोमीटर दूर फटका चढ़ाई के पास पुलिस को और दो 50 किलो का केन बम मिला.
पुलिस ने तीनों बमों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद बम को पुलिस ने सुरक्षित स्थान में डिफ्यूज कर दिया. पुलिस का यह अभियान पश्चिम सिंहभूम पुलिस कप्तान डॉक्टर माइकल एस राज के निर्देश से 16 सितंबर से बंदगांव के घने जंगलों में चलाया जा रहा था. यह अभियान 23 सितंबर को समाप्त हुआ. इस अभियान में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >