उधवा : राधानगर थाना अंतर्गत फुदकीपुर दौलत टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की रात दो पक्षों में मारपीट की घटना को लेकर राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रतन घोष के बयान पर गांव के ही सात लोग के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आरोपित शिवशंकर घोष, सपन घोष, मलिन घोष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य चार फरार है. गिरफ्तार सभी आयुक्त को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
साहिबगंज : शहर के पोखरिया मुहल्ला स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को इफिकोर संस्था की ओर से राजमहल पहाड़िया जीविकोपाजर्न परियोजना समापन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डीडीसी प्रेमकांत झा ने किया. डीडीसी ने कहा कि आदिवासी शराब के सेवन से दूर रहें.
ताकि उनका विकास हो सके. उन्होंने आदिवासी अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं. उन्होंने कहा कि इफिकोर का कार्य वास्तव में साहिबगंज जिले में काफी सराहनीय रहा है. वहीं इफिकोर के रमेश ने कहा कि संस्था पिछले आठ सालों सेजिले में वल्र्ड रिलीफ कनाडा द्वारा प्रायोजित राजमहल पहाड़िया जीविकोपाजर्न परियोजना चलाया जा रही है. इसके अंतर्गत जिले के तीन प्रखंड मंडरो, बोरियो व तालझारी में 65 गांवों और 1500 परिवारों के उत्थान के लिए काम कर रही है.
उसका समापन हो गया है. इस परियोजना के तहत संस्था की ओर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, वन संपदा, पशुपालन पर पहाड़िया समुदाय के साथ कार्य किया. मंच का संचालन धीरज कुमार ने किया. मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीपती गिरि, सिविल सजर्न डॉ बी मरांडी, प्रमंडल वन पदाधिकारी सुशील सोरेन, डॉ एके झा, कार्यक्रम निदेशक रमेश बाबू, कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत मिसेल, सुजीत नायक, नीलू डेविड, समेत 800 ग्रामीण उपस्थित थे.
