साहिबगंज : दक्षिण कोरिया में तीन से 12 जून तक आयोजित इंटर नेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को साहिबगंज कॉलेज की छात्र कल्याणी कुमारी नयी दिल्ली के लिए आनंद विहार एक्सप्रेस से रवाना हुई. कल्याणी नयी दिल्ली से दक्षिण कोरिया के लिए दो जून को रवाना होगी.
वह पूर्वोतर व झारखंड से इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली अकेली प्रतिभागी है. रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ने के लिए उसकी मां सबिता देवी व एनएसएस वोलेंटियर ब्रजेश कुमार थे.
