ओके ::::::: गैस गोदाम मुहल्ले में लाखों की चोरी

साहिबगंज. शहर के गैस गोदाम मुहल्ले में बीती मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर ली. चोरी की तीसरी घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलने लगी है. अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गये हैं. गैस गोदाम मुहल्ला निवासी राधिका देवी ने जिरवाबाड़ी […]

साहिबगंज. शहर के गैस गोदाम मुहल्ले में बीती मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर ली. चोरी की तीसरी घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलने लगी है. अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गये हैं. गैस गोदाम मुहल्ला निवासी राधिका देवी ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस दौरान राधिका देवी ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की रात वह अपना मकान बंद कर तालबन्ना स्थित अपने बच्चों के साथ मायके गई थी. बुधवार की दोपहर दो बजे लौटने पर देखा कि घर ताला व कुंडी टूटा हुआ है. चोरों ने घर में रखे 60 हजार रुपये नकद, अलमारी से सोने के जेवर, घरेलू कागजात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. इधर, जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >