–53 हजार 212 रुपये का सेटलमेंट हुआसंवाददाता, साहिबगंजराज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न विभागों व न्यायालय में लंबित 128 मामलों का निष्पादन आपसी समझौता के आधार पर किया गया. जबकि 53 हजार 212 रुपये का सेटलमेंट किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए आठ बैच बनाये गये थे. इस मौके पर प्रिंसिपल जिला जज ओपी पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आरके चौधरी, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन केबी सिंह, मुख्य न्यायिक पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, रेलवे न्यायिक पदाधिकारी एमपी त्रिपाठी, सचिव सुभाष, एसडीजेएम अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, लालबाबू यादव, नीरज रामेश्वरम, अरविंद गोयल, विजय कर्ण, रमेश श्रीवास्तव, रंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. ………….34 मामलों का निष्पादनराजमहल कोर्ट. मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन बुधवार को व्यवहार न्यायालय में 34 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही 14 हजार 50 रुपये की वसूली की गयी. मौके पर एडीजे प्रथम प्रवीण कुमार पांडे, एडीजे टू वीणा मिश्रा, एसीजेएम अरविंद कुमार, एसडीजेएम वाइसी वर्मा व जेएम प्रथम पीके गोस्वामी उपस्थित थे.
ओके::मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन 128 मामलों का निष्पादन
–53 हजार 212 रुपये का सेटलमेंट हुआसंवाददाता, साहिबगंजराज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न विभागों व न्यायालय में लंबित 128 मामलों का निष्पादन आपसी समझौता के आधार पर किया गया. जबकि 53 हजार 212 रुपये का सेटलमेंट किया गया. मामलों […]
