विधायक ने मृतक गब्बर की पत्नि को सौंपा 25 हजार का इंदिरा विकास पत्र

-सुकन्या योजना के लिये एक हजार रुपया-विधायक ने कहा बनेगा कार्यकर्ता राहत कोषफोटो नंबर 26 एसबीजी 15 हैकैप्सन: मंगलवार को मृतक के पत्नी को सहायता राशि देते विधायक व अन्यनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजबोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ताला मरांडी ने मंगलवार को मृतक गब्बर पासवान के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को 25 हजार रुपया […]

-सुकन्या योजना के लिये एक हजार रुपया-विधायक ने कहा बनेगा कार्यकर्ता राहत कोषफोटो नंबर 26 एसबीजी 15 हैकैप्सन: मंगलवार को मृतक के पत्नी को सहायता राशि देते विधायक व अन्यनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजबोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ताला मरांडी ने मंगलवार को मृतक गब्बर पासवान के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को 25 हजार रुपया का इंदिरा विकास पत्र व सुकन्या योजना का खाता खुलवाने के लिये एक हजार रुपया नगद राशि सौंपा. विधायक ताला मरांडी ने कहा कि गब्बर की मौत से पूरा भाजपा परिवार दु:खी है. गब्बर के सम्मान में ही बोरियो विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिये कार्यकर्ता राहत कोष का निर्माण किया जा रहा है. ताकि समय पर कार्यकर्ताओं को राहत मिल सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रणधीर सिंह, धनंजय पासवान, रघुनाथ सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >