साहिबगंज : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की बैठक रविवार को राणा रणविजय सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में पुराना सदर अस्पताल परिसर में आयोजित हुई.
इसमें सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति व स्थानीयस्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के बजाय कर्मचारियों साथ पदाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित एवं तानाशाही प्रवृत्ति की आलोचना के साथ कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसके अलावा जिला महासंघ का चुनाव जून के अंतिम सप्ताह में कराने का का निर्णय लिया गया और सभी सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी.
इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, श्रीनाथ पंडित, शमसाद आलम, गीता सिन्हा, बच्ची देवी, कंचन, इंद्रा देवी, रूबी कुमारी, जयकिशोर झा, अरविंद कांत झा, ओमप्रकाश पंडित, भगवान प्रसाद गुप्ता, जीतलाल, रामजी मंडल, सज्जन कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद, निवोद शंकर झा, मृगुमाय तिवारी, विधानंद चौधरी, देवनारायण ठाकुर, सुबोध पंडित, एके रजक, दिलीप कुमार तांती,
सुनीता हेंब्रम, राकेश कुमार मुखर्जी, मो जाने आलम अंसारी, रघुनाथ भगत, दिलीप कुमार झा, शंभु कुमार झा, अमृता अवस्थी, कौशलेंद्र कुमार, जयराम यादव, योगेंद्र पासवान, आनंद कुमार तांती, मो अनवर, निर्मल कुमार पोद्दार, सुरेश रमानी, जनार्दन यादव, विजय कुमार स्वर्णकार आदि थे.
