झाविमो नेता गिरफ्तार भेजा गया जेल

साहिबगंज : बाढ़ राहत शिविर में सामग्री वितरण में बाधा पहुंचाने के आरोपित झाविमो नेता अरशद नसर को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया तथा शनिवार को सीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया. इस संबंध में सीओ के बयान पर जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस ने […]

साहिबगंज : बाढ़ राहत शिविर में सामग्री वितरण में बाधा पहुंचाने के आरोपित झाविमो नेता अरशद नसर को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया तथा शनिवार को सीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया. इस संबंध में सीओ के बयान पर जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 316/13 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है मामला

साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी जेसी विनिता केरकट्टा ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर बाढ़ राहत वितरण कार्य में बाधा पहुंचाने, बाढ़ प्रभावितों को उसकाने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने हमला करने तथा राहत सामग्री पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है.

अनशन की दी धमकी

गिरफ्तार झामिवो नेता ने बोरिया थाना प्रभारी के माध्यम से जिले के वरीय पदाधिकारियों पत्र लिख कर साहिबगंज मंडल कारा में अनशन पर बैठने की धमकी दी है. पत्र में कहा गया है कि गरीबों की सेवा करने का यही फल है. बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री कम दी जा रही थी.

जिसका उन्होंने विरोध किया था. इधर, नारी एकता मंच की संस्थापिका पूनम किरण चौरसिया ने जिला पुलिस से झाविमो नेता अरशद नसर को रिहा कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर मंच के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >