वापस लिया जाये शिविर खाली करने का अल्टीमेटम

साहिबगंज : शिव सेना के जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी ने शनिवार को जनहित की समस्याओं को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन डीसी ए मुथू को सौंपा. सौंपे ज्ञापन में श्री तिवारी ने कहा कि जिले में डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए सभी क्षेत्रों में नियमित डीडीटी, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, सदर अस्पताल में […]

साहिबगंज : शिव सेना के जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी ने शनिवार को जनहित की समस्याओं को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन डीसी मुथू को सौंपा.

सौंपे ज्ञापन में श्री तिवारी ने कहा कि जिले में डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए सभी क्षेत्रों में नियमित डीडीटी, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, सदर अस्पताल में डेंगू कीट एवं डेंगू मरीज के लिए सुरक्षित व्यवस्था रहित वार्ड की व्यवस्था करने, सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को अविलंब सुधारने, सदर अस्पताल में जेनेरिक दवा केंद्र को चालू करने, बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक माह का अतिरिक्त राशन की व्यवस्था करने एवं बाढ़ राहत शिविर में और 15 दिन रहने की अनुमति देने, अंचल अधिकारी द्वारा बाढ़ राहत शिविर को खाली करने का अल्टीमेटम वापस लेने तथा निदरेष व्यक्ति अरशद नसर पर झूठा प्राथमिकी को वापस लेने सहित 10 सूत्री मांग सौंपा गया.

मौके पर उपराज्य प्रमुख संजय पांडे, नगर प्रमुख हरिहर नाथ दूबे, प्रखंड प्रमुख भोला प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, कमलेश यादव, अर्चना देवी, चंद्रकांत तिवारी सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >