एसकेएमयू शिक्षक संघ का सम्मेलन 17 मई को

साहिबगंज : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का द्विवर्षीय सम्मेलन 17 मई को साहिबगंज कॉलेज में होगा. जिसमें महाविद्यालयों के निर्वाचित डेलीगेट्स भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव करेंगे. सम्मेलन के प्रथम सत्र में उच्च शिक्षा के विकास में शिक्षकों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी तथा द्वितीय सत्र में शिक्षक संघ […]

साहिबगंज : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का द्विवर्षीय सम्मेलन 17 मई को साहिबगंज कॉलेज में होगा. जिसमें महाविद्यालयों के निर्वाचित डेलीगेट्स भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव करेंगे.
सम्मेलन के प्रथम सत्र में उच्च शिक्षा के विकास में शिक्षकों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी तथा द्वितीय सत्र में शिक्षक संघ के महासचिव डॉ नवीन कुमार सिंह द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा तथा महाविद्यालय शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा. सम्मेलन में एफयूटीएजे के अध्यक्ष बबन चौबे, उपाध्यक्ष विजय कुमार पीयूष तथा कार्यालय सचिव मिथिलेश कुमार उपस्थित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >