ओके.... असंगठित मजदूरों के निबंधन के लिये नगर पर्षद मे उमड़ी भीड़

फोटो नं 10 एसबीजी 12 हैं.कैप्सन: रविवार को प्रमाण पत्र बनवाते लोगसंवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज नगर क्षेत्र में रहने वाले असंगठित मजदूरों व कर्मकारों का निबंधन का काम शुरू हो गया है. इसके लिए नप में श्रम विभाग की ओर से कैंप लगाकर आवेदन जमा लिया जा रहा है. असंगठित कर्मचारी को अपने नियोजन या वार्ड पार्षद […]

फोटो नं 10 एसबीजी 12 हैं.कैप्सन: रविवार को प्रमाण पत्र बनवाते लोगसंवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज नगर क्षेत्र में रहने वाले असंगठित मजदूरों व कर्मकारों का निबंधन का काम शुरू हो गया है. इसके लिए नप में श्रम विभाग की ओर से कैंप लगाकर आवेदन जमा लिया जा रहा है. असंगठित कर्मचारी को अपने नियोजन या वार्ड पार्षद से अग्रसारित करा कर आवेदन जमा करना है. आवेदन रविवार तक जमा लिया जायेगा. विनोद राम ने बताया कि अभी तक 1600 फॉर्म बिका है. इसके बाद विभाग आवेदनों की जांच कर असंगठित कर्मचारियों के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वालों का चयन कर उन्हें निबंधित करेगा. निबंधन के समय आधार संख्या, बैंक खाता, आम आदमी बीमा योजना की पॉलिसी संख्या, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति संख्या लाभुकों को उपलबध कराना होगा. निबंधित लाभुकों को स्मार्ट कार्ड मिलेगा. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क देना होगा. इस तरह से निबंधित स्वनियोजित कर्मकार व मजदूरी कर्मकार को केेंद्र व राज्य सरकार की ओर से चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >