जमीन विवाद की जंग में महिला सहित तीन घायल

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा गांव में गुरुवार की सुबह 7 बजे जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने घायलों को जिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. घटना के संबंधमें […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा गांव में गुरुवार की सुबह 7 बजे जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
परिजनों ने घायलों को जिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. घटना के संबंधमें जानकारी देते हुए घायल लालजी यादव ने बताया कि मेरे बड़े पापा बलीराज यादव, बड़ी मम्मी पुष्पा देवी, भाई त्रिपुरारी यादव, संदीप यादव, गुड्डू यादव, मोहन यादव, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से वनांचल ट्रेन से आज सुबह ही गांव पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे. विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट की.
जिसके कारण मेरा सिर फट गया, मेरी मां चांदनी देवी व भाई गब्बर यादव का भी सिर में गंभीर चोटें लगी है. मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >