प्रशासन व सरकार गंभीर होती तो डॉ चौधरी जिंदा होते : प्रदीप

संवाददाता, साहिबगंजपोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो महासचिव प्रदीप यादव ने कहा है कि यदि प्रशासन व सरकार गंभीर रहती तो डॉ आरबी चौधरी की जान बच सकती थी. वे गुरुवार को साहिबगंज परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ कॉरपोरेट घराने को बचाने एवं उन्हें मदद करने पर […]

संवाददाता, साहिबगंजपोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो महासचिव प्रदीप यादव ने कहा है कि यदि प्रशासन व सरकार गंभीर रहती तो डॉ आरबी चौधरी की जान बच सकती थी. वे गुरुवार को साहिबगंज परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ कॉरपोरेट घराने को बचाने एवं उन्हें मदद करने पर लगी है. उसी दिन बिहार के गया में डॉ दंपति का भी अपहरण हुआ, जिन्हें सकुशल वापसी कर ली गई. यहां के सरकार नींद में सोई है. लॉ एंड ऑर्डर नाम की चीज नहीं हैं. भयमुक्त समाज बनाने की बात भाजपा की सरकार कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. सरकार के विरोध में विपक्षी पार्टी राजद, जदयू, झामुमो व अन्य पार्टी से मदद लेकर सड़क पर उतरेगी. साहिबगंज से आंदोलन का बिगुल फूंका गया है. शुक्रवार को स्टेशन चौक में पार्टी की ओर उपवास सह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. गुमला में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा. श्री यादव ने कहा पीटीपीएस की जमीन एनटीपीसी को दे दी गई है. भाजपा के नेता केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नजर में गोद में बैठकर खरा उतरने का प्रयास कर रही है जो पूर्ण नहीं होने वाला है. पूरे राज्य में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है. मुख्यमंत्री खुद 24 विभाग अपने पास रखे है. अब बताये कैसे कार्य होंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष आरके यादव, कुंदन साह, शाहिद इकबाल, राजेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. उपवास सह धरना आजसाहिबगंज स्टेशन चौक पर डॉ चौधरी के हत्या के विरोध में शुक्रवार को उपवास सह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष आरके यादव ने दी.————————–फोटो नं 7 ए सबीजी 15 हैं.कैप्सन: गुरूवार को प्रेस कांफे्रस करते प्रदीप यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >