ओके::मारपीट में एक घायल

फोटो नं 3 एसबीजी 16 हैं. कैप्सन: रविवार को घायल का इलाज करते चिकित्सक प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज गोड़ाबाड़ी हाट में रविवार संध्या पांच बजे नया टोला भवानी चौकी निवासी 30 वर्षीय मतराजा के साथ स्थानीय दुकानदारों ने मारपीट की. जिसमें वह घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अतराजा 40 किलो चावल लेने दुकान पहुंचा था. चावल […]

फोटो नं 3 एसबीजी 16 हैं. कैप्सन: रविवार को घायल का इलाज करते चिकित्सक प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज गोड़ाबाड़ी हाट में रविवार संध्या पांच बजे नया टोला भवानी चौकी निवासी 30 वर्षीय मतराजा के साथ स्थानीय दुकानदारों ने मारपीट की. जिसमें वह घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अतराजा 40 किलो चावल लेने दुकान पहुंचा था. चावल लेकर 500 रुपये का नोट दिया तो दुकानदार ने कहा कि नोट जाली है. 50 रुपये काट कर दूंगा. इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि स्थानीय दुकानदारों ने मिल कर अतराजा को पीट दिया. फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जिरवाबाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है. मारपीट करने वाला दुकानदार फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >