रेलवे के पैदल पुल से गिर कर वृद्ध घायल

रेल कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को सदर अस्पताल में कराया भरती घायल की पहचान नहीं हो पायी70 साल पहले बना है पुलनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजमालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन में रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पैदल पुल से आने के क्रम में 60 वर्षीय वृद्ध गिर कर […]

रेल कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को सदर अस्पताल में कराया भरती घायल की पहचान नहीं हो पायी70 साल पहले बना है पुलनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजमालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन में रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पैदल पुल से आने के क्रम में 60 वर्षीय वृद्ध गिर कर घायल हो गया. इसकी सूचना स्थानीय रेल कर्मचारियों ने रेलवे स्वास्थ्य केंद्र को दी. इसके बाद रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर स्टेशन पहुंचे और घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. खबर लिखे जाने तक घायल वृद्ध की पहचान नहीं हो पायी थी. बता दें कि पैदल पुल 70 साल पहले बना है. पुल लकड़ी का होन से जर्जर हो चुका है. इस कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है. इधर, स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने कहा कि आइओडब्ल्यू को कई बार पत्र लिखा गा है. लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं. चार दिनों का ब्लॉक पदाधिकारी मांगते हैं , एक प्लेटफॉर्म पर सभी ट्रेन को लेना व चार दिन का मेगा ब्लॉक लेने में परेशानी है. जल्द ही जर्जर पुल की मरम्मत की जायेगी. …………….. फफोटो न0ं 3 एसबीजी 10,11 हैकैप्सन- रविवार को घायल व्यक्तिइसी जर्जर पुल से उतरने में गिरा वृद्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >