शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करना प्राथमिकता : निदेशक

सात से 14 मई तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण स्वास्थ्य निदेशक ने जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक कर ली तैयारी की जानकारी नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजमिशन इंद्रधनुष में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करना पहली प्राथमिकता होगी. यह बातें स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद ने रविवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभा […]

सात से 14 मई तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण स्वास्थ्य निदेशक ने जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक कर ली तैयारी की जानकारी नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजमिशन इंद्रधनुष में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करना पहली प्राथमिकता होगी. यह बातें स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद ने रविवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभा कक्ष में मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चक्र की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार व विभाग की महत्वपूर्ण योजना हैं. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगा. हेड काउंट जमा किये जाने पर राजमहल के बीपीएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है. निदेशक डॉ प्रसाद ने कहा कि कार्य नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि कहा कि अगला चरण सात से 14 मई तक चलेगा. इसमें सेंशन साइड पर ड्यू लिस्ट, एमसीपी कार्ड, हब कटर, अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहिये. इस अवसर पर एसीएमओ डॉ सिद्धिनाथ, एसएमओ डॉ आशीष तिग्गा, डीएमओ डॉ विजय हांसदा, डीपीएम राजीव कुमार, डीडीएम धर्मेंद्र कुमार, डीएएम राजकिशोर पोद्दार, डीएस डॉ एन सांगा आदि थे…………………फोटो न0ं 3 एसबीजी 8,9हैं.कैप्सन- रविवार को बैठक करते स्वास्थ्य निदेशक व अन्यउपस्थित पदाधिकारीगण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >