बरहेट में दो सड़क दुर्घटनाएं
बरहेट : थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आठ लोग जख्मी हो गये. जिसमें दो की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से पूजा-अर्चना हेतु कुछ श्रद्धालु शिवगादीधाम पहुंचे थे. पूजा के पश्चात शिवगादी से एक ऑटो में सवार होकर मुख्यालय की ओर आने के क्रम में ऑटो पलट गयी.
जिसमें सवार श्रद्धालु मामुनी दास 18, मुनिशा मित्र 26, माया दास 55, अंकिता 14, मम्पी दास 24 व रिंकू दास 26 वर्ष जख्मी हो गये. जिसमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर दूसरी घटना में रांगा थाना क्षेत्र से आ रही ओवर लोड ऑटो में लगभग 17 से अधिक यात्री सवार थे. जो थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास पलट गयी.
जिसमें रिकतादेंगे गांव के पदुम मुमरू एवं सोनाजोरी की होपनमय हांसदा घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना के बाद थाना पुलिस ने दोनों ऑटो को जब्त कर लिया है.
