अपराधियों ने पत्थर लोड ट्रक से लूटे 14 हजार

बरहरवा : रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया तियोटोला के बीच केनेल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर लोड एक ट्रक से लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि घटना की पुष्टि थाना पुलिस द्वारा नहीं की गई है. क्षेत्र में हो रही चर्चा के मुताबिक 30 अप्रैल की रात्रि करीब 2 बजे […]

बरहरवा : रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया तियोटोला के बीच केनेल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर लोड एक ट्रक से लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि घटना की पुष्टि थाना पुलिस द्वारा नहीं की गई है. क्षेत्र में हो रही चर्चा के मुताबिक 30 अप्रैल की रात्रि करीब 2 बजे खदान से पत्थर लोड कर आ रहे एक ट्रक से उपरोक्त स्थान पर लगभग 10-12 की संख्या में अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा कर ट्रक चालक से लगभग 14 हजार रूपये लूट लिया.
सूत्रों की मानें तो उपरोक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पलटनिया रोड व उपरोक्त पथ पर अब तक दर्जनों बार ट्रक में लूटपाट हो चुकी है. अपराधी खास कर पश्चिम बंगाल व बिहार के ट्रकों को निशाना बनाते हैं. जानकारी के मुताबिक दूसरे राज्य से बरहरवा व आस-पास के क्षेत्रों में सामान लेकर आये ट्रक मालिकों द्वारा पतना प्रखंड के पत्थर खदान से बोल्डर, चिप्स, फाइवेट व अन्य सामग्री मंगवाते हैं. इस बीच ट्रक चालक के पास भाड़ा उगाही की मोटी रकम भी होती है.
इसी रकम को अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा कर लूटा जाता है. बहरहाल लगातार उपरोक्त पथ पर ट्रकों से हो रही लूट के बावजूद भी न तो पुलिस प्रशासन ही सक्रिय दिख रहे हैं और न ही लूट पाट के शिकार हुए ट्रक ऑनर ही.
पहले भी लूट की योजना बनाते पकड़ा चुके हैं अपराधी
गौरतलब हो कि बरहरवा-पाकुड़ पथ पर बाइपास पलटनिया रोड के निकट विगत 26 मार्च की रात्रि को ट्रक लूट की योजना बनाते सात अपराधियों को बरहरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
सभी गिरफ्तार अपराधियों ने साहिबगंज एसपी सुनील भास्कर के समक्ष ये स्वीकार भी किया था कि उपरोक्त पथ होते हुए रांगा थाना क्षेत्र के खदानों में बिहार व पश्चिम बंगाल से आने वाली ट्रकों से रुपये लूटने के उद्देश्य से आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >