बाइक दुर्घटना में दो घायल

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के हरिणचरा पुल की खाई में शुक्रवार को एक बाइक के गिर जाने से दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों की मदद से बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जेएच 17 बी 1471 से बोरियो लौटने के […]

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के हरिणचरा पुल की खाई में शुक्रवार को एक बाइक के गिर जाने से दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों की मदद से बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
जहां घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जेएच 17 बी 1471 से बोरियो लौटने के क्रम में हरिणचरा पुल के समीप संतुलन बिगड़ गया और वाहन सहित दो लोग पुल के खाई में जा गिरे. जिसमें मंडरो निवासी अशोक कुमार, ठाकुरगंगटी निवासी अमरनाथ दव्रे घायल हो गये. बोरियो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >