समय-समय पर हो अभियान की निगरानी : प्रधान सचिव

साहिबगंज : जिला समाहरणालय के एनआइसी कक्ष में गुरुवार को 11 बजे सूबे के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीएस डॉ बी मरांडी से मिशन इंद्रधनुष अभियान की जानकारी ली. श्री विद्यासागर ने कहा कि शेष सूची व माइक्रो प्लान पर विशेष बल देने की जरूरत है. साथ ही […]

साहिबगंज : जिला समाहरणालय के एनआइसी कक्ष में गुरुवार को 11 बजे सूबे के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीएस डॉ बी मरांडी से मिशन इंद्रधनुष अभियान की जानकारी ली.
श्री विद्यासागर ने कहा कि शेष सूची व माइक्रो प्लान पर विशेष बल देने की जरूरत है. साथ ही अभियान के कार्यो की निगरानी भी समय-समय पर पदाधिकारियों को करना होगा. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बच्चों को टीकाकरण करने के क्रम में विटामिन ए व अल्मेंबेड़ा जोल की खुराक देनी है.
कॉन्फ्रेंसिंग में रांची से प्रधान सचिव के विद्यासागर, डॉयरेक्टर इन चीफ सुमंत मिश्र, मिशन डॉयरेक्टर आशिष सिगभार, जिले से सीएस डॉ बी मरांडी, आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह, डीएएम राजकिशोर पोद्दार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >