फोटो न0ं 20 एसबीजी 11 हैकैप्सन- सजी स्वर्णकार की दुकानसंवाददाता, साहिबगंजअक्षय तृतीया को लेकर शहर के सभी आभूषण दुकान सज-धज कर तैयार है. मंगलवार को इन दुकानों पर भारी भीड़ होने वाली है. इससे बचने के लिए कई दुकानों पर आभूषणों व सोने के सिक्कों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है. ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करने से धन की वृद्धि होती है तथा संपूर्ण परिवार में मधुर संबंध रहता है. इस संबंध में चौक बाजार के मां दुर्गा ज्वेलर्स के स्वर्ण व्यवसायी राज किशोर स्वर्णकार ने बताया कि सोने के आभूषण एक भरी 26 हजार, 500 रुपया प्रति 10 ग्राम, सोने का बिस्कुट 27,200 प्रति 10 ग्राम है.20 से 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीदइस बार अक्षय तृतीया को लेकर जिले में 20 से 30 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद लगायी जा रही है. कारोबारी यह अंदाजा अब तक हुए सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग के आधार पर लगा रहे हैं. दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस और बैंकों में भी सोने के सिक्कों की बड़े पैमाने पर खरीदारी होने की संभावना है.जरूर करवाये जांचसोने के आभूषणों की खरीद के पहले ग्राहकों को सतर्कता बरतनी चाहिए. इतना ही नहीं आभूषण की शुद्धता पर जरा भी शक हो तो ग्राहक को तुरंत कैरेटोमीटर से उसकी जांच करवानी चाहिए. शहर के कई आभूषण दुकानों पर इस जांच की सुविधा है.- अशोक दीवान, वरीय सदस्य सर्राफा एसोसिएशन
ओके..... अक्षय तृतीया आज, सोने की खरीदारी में जुटे लोग
फोटो न0ं 20 एसबीजी 11 हैकैप्सन- सजी स्वर्णकार की दुकानसंवाददाता, साहिबगंजअक्षय तृतीया को लेकर शहर के सभी आभूषण दुकान सज-धज कर तैयार है. मंगलवार को इन दुकानों पर भारी भीड़ होने वाली है. इससे बचने के लिए कई दुकानों पर आभूषणों व सोने के सिक्कों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है. ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश […]
