ओके::मनरेगा योजना कार्य में शिकायत मिलने पर लोकपाल ने की जांच

-जांच में अनियमितता उजागर-ग्रामीणों ने की थी लिखित शिकायतप्रतिनिधि, कोटालपोखरबरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ पंचायत में मनरेगा योजना में लगातार आ रही शिकायत पर मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान ने सोमवार को छुछी पोखर योजना सं0-10/13-14 कुल लागत पांच लाख व 123/13-14 कुल लागत नौ लाख 65 हजार से करायी जा रही योजना की जांच […]

-जांच में अनियमितता उजागर-ग्रामीणों ने की थी लिखित शिकायतप्रतिनिधि, कोटालपोखरबरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ पंचायत में मनरेगा योजना में लगातार आ रही शिकायत पर मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान ने सोमवार को छुछी पोखर योजना सं0-10/13-14 कुल लागत पांच लाख व 123/13-14 कुल लागत नौ लाख 65 हजार से करायी जा रही योजना की जांच की. लोकपाल श्री सुभान ने बताया कि इन दोनों योजनाओं का जीर्णोद्धार किया जाना था. लेकिन पोखर को हल्का छिल कर राशि की निकासी कर ली गयी है. ग्रामीण अशोक साह, अरविंद साह, हामिद अंसारी द्वारा दानों योजनाओं के बारे में लिखित शिकायत की गयी थी. जांच के बाद अनियमितता बरतने का का मामला प्रकाश में आया है. लोकपाल श्री सुभान ने कहा कि दोषी पाये गये पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी कि जायेगी. इस मौके पर सहायक अभियंता अरविंद मुर्मू, बीपीओ प्रवीण टुडू, सालेमन कुजूर, त्रिवेणी दास, रोजगार सेवक प्रवीण कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे. ———————————फोटो नं 20 एसबीजी 10 हैं.कैप्सन: सोमवार को निरीक्षण करते लोकपाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >