ओके....कमजोर बच्चों के लिए बनेगा कॉर्नर यूनिट

साहिबगंज. शहर के पुराना सदर अस्पताल का कायाकल्प होगा. इसके तहत अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर सीक न्यू बार्नर कॉर्नर यूनिट कमजोर नवजात बच्चों की देखभाल व इलाज की व्यवस्था होगी. इसको लेकर यूनिसेफ के कंसल्टेंसी टीयूवी सूट साउथ एशिया के सलाहकार रामाकांत सेनापति ने पुराना सदर अस्पताल का जायजा लिया. सलाहकार के साथ सिविल […]

साहिबगंज. शहर के पुराना सदर अस्पताल का कायाकल्प होगा. इसके तहत अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर सीक न्यू बार्नर कॉर्नर यूनिट कमजोर नवजात बच्चों की देखभाल व इलाज की व्यवस्था होगी. इसको लेकर यूनिसेफ के कंसल्टेंसी टीयूवी सूट साउथ एशिया के सलाहकार रामाकांत सेनापति ने पुराना सदर अस्पताल का जायजा लिया. सलाहकार के साथ सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, डॉ पीपी पांडेय ने खाली पड़े मन: चिकित्सालय में भी इसको लेकर संभावना तलाशी. सीएस ने बताया कि जन्म से लेकर एक साल तक के कमजोर बच्चों को कॉर्नर यूनिट में देखभाल व इलाज मुहैया कराया जायेगा. कहा कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों की सेहत के प्रति गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >