साहिबगंज. गरमी शुरू होते ही जिला में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है. पिछले चार दिन में सदर अस्पताल में 21 मरीज इलाज के लिए भरती हुए. जबकि शनिवार दोपहर तीन बजे तक तीन रोगी इलाज के लिए पहुंचे.
सिविल सर्जन डॉ भागवत मरांडी ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण लोग डायरिया से प्रभावित हो रहे हैं. गरमी के दिन में बासी भोजन करने से बचना चाहिए. गंदा पानी भी इसकी एक वजह है. लोग पानी को उबाल कर पीयें. सीएस ने लोगों से छोटी मछली नहीं खाने की अपील की.
