दो दिन में वनाधिकार पट्टा का री-सर्वे करने के निर्देश

साहिबगंज : दो दिनों के अंदर 115 वनाधिकार पट्टा री-सर्वे कर दें. ये बातें डीडीसी मुकुंद दास ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आहूत बैठक में कही. उन्होंने कहा कि यह निर्देश मुख्य सचिव राजीव गौवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही है. श्री दास ने कहा कि कुल 155 नये व पुराने […]

साहिबगंज : दो दिनों के अंदर 115 वनाधिकार पट्टा री-सर्वे कर दें. ये बातें डीडीसी मुकुंद दास ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आहूत बैठक में कही. उन्होंने कहा कि यह निर्देश मुख्य सचिव राजीव गौवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही है. श्री दास ने कहा कि कुल 155 नये व पुराने मामले हैं. दोनों मामले को सोमवार तक शॉट आउट कर लें.
जबकि 30 अप्रैल तक 500 नये वनाधिकार पट्टा देने का लक्ष्य रखा गया है. अवसर पर एसडीएफओ चंद्रमौली सिन्हा, सदर एसडीओ जीतेंद्र देव, राजमहल एसडीओ विधानचंद्र चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी ललिता मिंज सहित सभी प्रखंड के सीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >