ओके...बंदोबस्त पदाधिकारी को लिखा पत्र

साहिबगंज. भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास ओझा ने मुख्यमंत्री, भू-राजस्व व भूमि सुधार मंत्री, विधायक, डीसी, एसी व सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण के बारे में किसानों की समिति बनाने की मांग की हैं. भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि साहिबगंज व मनिहारी के बीच प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण के […]

साहिबगंज. भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास ओझा ने मुख्यमंत्री, भू-राजस्व व भूमि सुधार मंत्री, विधायक, डीसी, एसी व सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण के बारे में किसानों की समिति बनाने की मांग की हैं. भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि साहिबगंज व मनिहारी के बीच प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की जानी हैं. इसके लिए किसानों की एक समिति बनाये जो प्रस्तावित अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का वास्तविक रैयत चिह्नित करे. मुआवजा राशि मंे वर्तमान दर किसानों की समिति व सरकारी पदाधिकारी से विचार विमर्श के बाद तय हो. अन्य जिलों में भूमि अधिग्रहण में मुआवजा राशि के वितरण में जो गड़बड़ी हुई है उसमें किसानों का सुझाव जरूरी हैं. जिससे इस कार्य में किसी प्रकार का दिक्कत ना हो, किसानों का भी क्षति ना पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >