तीन दिन में कुत्ते ने 47 को काटा

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक पागल कुत्ते ने पूरे शहर के लोगों को परेशान कर दिया है. कल तक इसने 36 लोगों को घायल किया था. शुक्रवार को इसकी संख्या में 11 लोगों का इजाफा हो गया है. सभी घायलों को एंटी रेबिज की सुई लगवायी गयी है. पीडि़तों का कहना है कि यह कुत्ता बच्चों व […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक पागल कुत्ते ने पूरे शहर के लोगों को परेशान कर दिया है. कल तक इसने 36 लोगों को घायल किया था. शुक्रवार को इसकी संख्या में 11 लोगों का इजाफा हो गया है. सभी घायलों को एंटी रेबिज की सुई लगवायी गयी है. पीडि़तों का कहना है कि यह कुत्ता बच्चों व महिलाओं को झपट कर काट लेता है. शुक्रवार को घायलों में एलसीरोड निवासी छोटू उम्र 12 वर्ष, पोखरिया निवासी छोटी कुमारी उम्र तीन वर्ष, दुसाद पाड़ा निवासी पियूष यादव उम्र 25 वर्ष, केलाबाड़ी निवासी सुरेश प्रसाद साह उम्र 57 वर्ष, राजेंद्र नगर निवासी शुभम कुमार उम्र 18 वर्ष, रसूलपुर दहला निवासी विकास मंडल उम्र 18 वर्ष, महादेवगंज निवासी हरेराम यादव उम्र 50 वर्ष, केलाबाड़ी निवासी सेचरवा धांगड उम्र 45 वर्ष, पटनियां टोला निवासी अंशुकुमारी उम्र 3 वर्ष, पुरानी साहिबगंज निवासी चनिया देवी उम्र 45 वर्ष व रांची से साहिबगंज अपने रिश्तेदार के यहां आये विजय प्रसाद उम्र 17 वर्ष शामिल हैं. वहीं सीएस डॉ ब ी मरांडी ने कहा कि जिला सदर अस्पताल में रेविज की सूई सिमित मात्रा में है, यदि कुत्ता काटने की घटना पर रोक नहीं लगायी जाती है तो चार से पांच दिनों के अंदर रेविज की सूई समाप्त हो जायेगी. वहीं नप पदाधिकारी सीके यादव ने दूरभाष पर बताया कि पागल कुत्ते को पकड़ने का हर संभव प्रयास नप कर्मियों द्वारा किया जा रहा है.—————————फोटो नंबर 17 एसबीजी 8 हैकैप्सन: शुक्रवार को सूई लेते पीडि़त लोग.तीन दिनों में कुत्ते के शिकार लोगो की संख्या हुआ 47.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >