साहिबगंज : पुस्तक प्रेमियों का हुजूम शहर के टाउन हॉल में लगे व्यापार सह पुस्तक मेला में लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों का रुझान ज्ञानवर्द्धक, धार्मिक, आध्यात्मिक पुस्तकों के प्रति ज्यादा है. वहीं महिलाओं द्वारा घरेलू उपयोग में आने-वाले सामान की भी खरीदारी की. मेले में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं भी हो रही है.
शनिवार को चार बजे अंताक्षरी सभी के लिए, पांच बजे म्यूजिकल चेयर रेस सिर्फ महिलाओं के लिए था. 16 अप्रैल को रात्रि नौ बजे निकाले गये लकी ड्रा में प्रथम कूपन नंबर 14310 को ट्रेवलर बैग, द्वितीय कूपन नंबर 10374 को लेडीज बैग, तृतीय कूपन नंबर 15104 को लैप शेड देकर पुरस्कार दिया गया. मौके पर मेला निदेशक सुशील कुमार उपाध्याय, मेला प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा.
