ट्रिनीटी स्कूल में शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर किया घायल

साहिबगंज : शहर के समलापुर के हनुमान नगर स्थित ट्रिनीटी स्कूल में बीते गुरुवार को स्कूल के शिक्षक ने कक्षा तृतीय के छात्र अस्मित कुमार की पिटाई कर घायल कर दिया. इसपर छात्र के अभिभावक ने ट्रिनीटी स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत दर्ज करायी है. इस संबंध में छात्र के पिता दिनेश पासवान ने बताया […]

साहिबगंज : शहर के समलापुर के हनुमान नगर स्थित ट्रिनीटी स्कूल में बीते गुरुवार को स्कूल के शिक्षक ने कक्षा तृतीय के छात्र अस्मित कुमार की पिटाई कर घायल कर दिया. इसपर छात्र के अभिभावक ने ट्रिनीटी स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

इस संबंध में छात्र के पिता दिनेश पासवान ने बताया कि बीते गुरुवार को उनका बच्चा स्कूल से जब घर लौटा तो उसके दायीं आंख के नीचे जख्म था और खून रिस रहा था. इसपर छात्र से पूछे जाने पर बताया कि गणित के शिक्षक स्नेहाशीष ने उनके साथ मारपीट की. चूंकि दो छात्र में झगड़ा हो रहा था. झगड़ा करने की सजा देने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई डंडा से की. डंडा उसके आंख के नीचे लग गया. इधर, प्राचार्य पी विश्वास ने बताया कि मामले की जांच कर शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >