साहिबगंज : आजसू के देवघर जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह व उसके वहन चालक सोनू सिंह की हत्या के विरोध में साहिबगंज के आक्रोशित आजसू कार्यकर्ताओं गुरुवार सुबह 7:30 बजे से घूम–घूम कर शहर की छोटी–बड़ी दुकानें बंद करा दी.
वहीं कार्यकर्ताओं ने 8:05 बजे 13407 अप मालदा जमालपुर इंटरसिटी ट्रेन को 20 मिनट के लिए रोक दिया तथा इंजन पर चढ़ कर व ट्रेन के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत कराया ओर ट्रेन को रवाना किया. इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक दोनों ओर रेलवे का गेट लगा कर आठ से 11 बजे तक एनएच 80 पर परिचालन को बाधित कर दिया.
