बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ आवास का किया घेराव

साहिबगंज : बाढ़ राहत शिविर में पीड़ित परिवारों को कम अनाज देने के विरोध में बुधवार को झाविमो नेता अरशद नसर के नेतृत्व में दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ महेश कुमार संथालिया का आवास का घेराव किया और मुख्य द्वार पर धरना दिया. वहीं एसडीओ द्वारा मामले की जांच करने के आश्वासन के बाद बाढ़ […]

साहिबगंज : बाढ़ राहत शिविर में पीड़ित परिवारों को कम अनाज देने के विरोध में बुधवार को झाविमो नेता अरशद नसर के नेतृत्व में दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ महेश कुमार संथालिया का आवास का घेराव किया और मुख्य द्वार पर धरना दिया.

वहीं एसडीओ द्वारा मामले की जांच करने के आश्वासन के बाद बाढ़ पीड़ित परिवार राहत शिविर पहुंचे. इसके बाद एसडीओ श्री संथालिया टाउन हॉल राहत शिविर में राहत सामग्री वितरण की जांच की.

जांच में राहत सामग्री की माप को एसडीओ ने सही पाया. फिर भी एसडीओ ने पांच किलो तीन किलो का डिब्बा मंगा कर नाप सही करा कर उसी डब्बा से राहत सामग्री का वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय शंकर चौधरी, शमसुल हक सहित सैकड़ों पीड़ित परिवार उपस्थित थे.

दाल का वितरण

टाउन हॉल राहत शिविर में बुधवार को बाढ़ पीड़ित 442 परिवारों के बीच तीन किलो चना दाल प्रति परिवार के बीच वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >