बाढ़ पीड़ितों ने आयुक्त को घेरा

साहिबगंज : संताल परगना के आयुक्त अशोक मिश्र व डीसी ए मुथू कुमार ने शुक्रवार को सकरीगली मध्य विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें बाढ़ प्रभावित परिवारों का गुस्सा झेलना पड़ा. गोपालपुर दियारा वार्ड नंबर एक के प्रभावित लोगों ने आयुक्त के वाहन के सामने से घेर लिया. […]

साहिबगंज : संताल परगना के आयुक्त अशोक मिश्र डीसी मुथू कुमार ने शुक्रवार को सकरीगली मध्य विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें बाढ़ प्रभावित परिवारों का गुस्सा झेलना पड़ा.

गोपालपुर दियारा वार्ड नंबर एक के प्रभावित लोगों ने आयुक्त के वाहन के सामने से घेर लिया. उन्होंने कहा हमें अनाज दिलायें, तभी जाने देंगे. राजमहल प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर दियारा के वार्ड नंबर एक के ग्रामीण सीताराम चौधरी, छठूलाल चौधरी जोधन चौधरी ने कहा कि दो दिन से हमलोग शिविर में रह रहे हैं.

आनेजाने में 40 रुपये भाड़ा लगता है, लेकिन अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है. वार्ड के 200 परिवार प्रभावित हैं. आक्रोशित लोगों ने कमिश्नर का घेराव किया, तो तुरंत डीसी मुथू कुमार, एसी त्रिवेणी कुमार, एसपी अवध बिहारी राम, अनुमंडल पदाधिकारी महेश संथालिया सहित दर्जनों जवानों ने लोगों को हटाते हुए आयुक्त के वाहन को राहत शिविर से बाहर निकलवाया.

लोगों को समझाने के बाद डीसीएसपी भी निकले. एसडीओ ने दो घंटे तक बैठ कर अनाज बंटवाया. लोगों का कहना था कि वार्ड सदस्य उस वार्ड का नहीं है, इसलिए अनाज नहीं मिल रहा है. एसडीओ ने कर्मचारी को सूची बनाकर अनाज देने की बात कही. मौके पर तालझारी थाना प्रभारी महादेव सिंह, मुफसिल थाना प्रभारी निलेश कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >