राजमहल में बनेगा एक करोड़ की लागत से मार्केट कॉम्प्लेक्स

साहिबगंज : राजमहल में एक करोड़ 15 लाख की लागत से मार्केट कॉम्प्लेक्स जिला परिषद के डाक बंगला में बनेगी. यह बातें जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन ने गुरुवार को जिला परिषद में आयोजित मासिक बैठक में कही. उन्होंने कहा कि डाक बंगला परिसर में विवाह मंडप भी बनेगा और चहारदीवारी का भी घेराव होगा. बैठक […]

साहिबगंज : राजमहल में एक करोड़ 15 लाख की लागत से मार्केट कॉम्प्लेक्स जिला परिषद के डाक बंगला में बनेगी. यह बातें जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन ने गुरुवार को जिला परिषद में आयोजित मासिक बैठक में कही. उन्होंने कहा कि डाक बंगला परिसर में विवाह मंडप भी बनेगा और चहारदीवारी का भी घेराव होगा.

बैठक में 13 वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि तीन करोड़ 73 लाख 13 हजार 7 सौ रुपये को साहिबगंज में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए रखा हुआ है. सर्व शिक्षा अभियान सहित अन्य कार्यालय के हटने के बाद निर्माण शुरू किया जायेगा. बैठक में राजमहल में ग्रुप संख्या 34 35 ढोल बाजा से हल्दी के हेमा नदी सरला नदी में तीन स्पेन का पुल बनाना था.

लेकिन दो स्पेन का पुल नदी गहरा होने के कारण बनाया गया. जिसका विरोध जिप सदस्य कृष्णा महतो ने की थी. उसी विरोध पर चर्चा करते हुए जेइ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया. साथ ही कैपुल के घर तक गार्डवाल निर्माण में राशि के फेरबदल पर स्वीकृति दिया गया. जबकि उधवा में एनआरइपी द्वारा जंगलपाड़ा से पूर्वी उधवा सीमा तक पीसीसी सड़क बनाने की अनुमति दी गयी.

जबकि यह सड़क आरइओ सड़क के रूप में शाको टोला उधवा तक बनना था. उपाध्यक्ष के अनुरोध पर ऐसा किया गया. बैठक में कई विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर डीडीसी इकबाल आलम अंसारी, जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, उपाध्यक्ष नुरूल इस्लाम, जिप सदस्य संजीव सामू हेंब्रम के अलावे प्रमुख अंजनी देवी सहित कई जिप सदस्य प्रमुख उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >