बाढ़ पीड़ितों ने वार्ड सदस्य को धूना

साहिबगंज : शहर के टाउन हॉल में बने राहत शिविर में गुरुवार की शाम बाढ़ पीड़ितों ने हरिप्रसाद के वार्ड सदस्य अशोक सिंह की पिटाई कर दी. प्रशासन ने पहुंच कर पीड़ितों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हरिप्रसाद के वार्ड नं 14 के वार्ड सदस्य अशोक सिंह के नेतृत्व में टोपरा […]

साहिबगंज : शहर के टाउन हॉल में बने राहत शिविर में गुरुवार की शाम बाढ़ पीड़ितों ने हरिप्रसाद के वार्ड सदस्य अशोक सिंह की पिटाई कर दी. प्रशासन ने पहुंच कर पीड़ितों को शांत कराया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हरिप्रसाद के वार्ड नं 14 के वार्ड सदस्य अशोक सिंह के नेतृत्व में टोपरा टोला के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था.

इसी दौरान गरमा टोला के पीड़ित भी यहां पहुंचे तथा राहत सामग्री की मांग की. इस पर राजस्व कर्मचारी अशोक शंकर चौधरी श्री सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को समझाया कि जिसे सामग्री मिल गयी है, उसे समय पूरा होने के बाद ही सामग्री मिलेगी. इस पर लोग आक्रोशित हो गये और वार्ड सदस्य की पिटाई कर दी. राजस्व कर्मी श्री चौधरी ने इस घटना की सूचना बीडीओ संदीप दुबे को दी.

उन्होंने इस सूचना वरीय अधिकारियों की दी. सूचना मिलते ही डीसी मुथु कुमार, एसी त्रिवेणी कुमार, एसडीओ महेश संथालिया, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह शिविर पहुंचे तथा लोगों को समझा कर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >