ओके... झरना का पानी पीने को विवश

बोरियो . बोरियो प्रखंड के तेलो पंचातय अंतर्गत खुटा पहाड़ गांव के ग्रामीण झरना के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर है. आज भी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पाया है. गांव के प्रधान गुहिया पहाडि़या, जगेश्वर पहाडि़या, मंगला पहाडि़या, सूरजा पहाडि़या, गोबरा पहाडि़या आदि ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूर […]

बोरियो . बोरियो प्रखंड के तेलो पंचातय अंतर्गत खुटा पहाड़ गांव के ग्रामीण झरना के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर है. आज भी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पाया है. गांव के प्रधान गुहिया पहाडि़या, जगेश्वर पहाडि़या, मंगला पहाडि़या, सूरजा पहाडि़या, गोबरा पहाडि़या आदि ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूर धोगड़ा पहाड़ के झरना से वे लोग पानी लाकर पीते हैं. गांव में अब तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली पोल नहीं लगाया गया है. एक भी चापानल नहीं है. एक कुआं है लेकिन उसमें भी पानी नहीं है. लोगों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >