साहिबगंज
जिला प्रशासन ने विकास कार्यों को गति देते हुए साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर बांझी दुर्गा टोला के समीप स्वागत गेट व डीएमएफटी फंड से दर्जनों सोलर लाइट लगाये थे. इन सोलर लाइटों से जहां सड़क की खूबसूरती बढ़ी थी, वहीं रात के अंधेरे में राहगीरों को भी काफी सहूलियत हो रही थी, लेकिन चोरों ने इन सोलर लाइटों को नहीं बख्शा. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा टोला के निकट करीब एक दर्जन से अधिक सोलर लाइटों की चोरी कर ली है. चोर खंभा और सोलर प्लेट छोड़कर केवल लाइट खोलकर ले गए हैं. प्रत्येक लाइट की कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है. इस हिसाब से करीब 20 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिबगंज-गोविंदपुर सड़क जिले की लाइफ लाइन मानी जाती है. इस सड़क से जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद थाने अबतक अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गयी है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी सड़क किनारे से सोलर लाइट की चोरी की शिकायत अब तक किसी स्थानीय व्यक्ति ने नहीं की है. मामले की जानकारी मिली है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.-रोहित कुमार, थाना प्रभारी, बोरियाे
