प्रमंडलीय स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी दुमका में 22 को

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजराज्य कृषि विभाग रांची द्वारा उपराजधानी दुमका में 22 मार्च को एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. मेले में मुख्य रूप से मंत्री कृषि एवं गन्ना विभाग झारखंड कृषि निदेशक रांची, सचिव कृषि एवं गन्ना विकास विभाग रांची, आयुक्त संताल परगना, संयुक्त कृषि निदेशक संताल […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजराज्य कृषि विभाग रांची द्वारा उपराजधानी दुमका में 22 मार्च को एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. मेले में मुख्य रूप से मंत्री कृषि एवं गन्ना विभाग झारखंड कृषि निदेशक रांची, सचिव कृषि एवं गन्ना विकास विभाग रांची, आयुक्त संताल परगना, संयुक्त कृषि निदेशक संताल परगना उपस्थित रहेंगे. मेले में कृषकों के बीच कृषि यंत्र, परिसंपत्तियों एवं पारितोषिक का वितरण किया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको ने बताया कि कृषि प्रदर्शनी में सब्जी, फल, फूल, पशु पक्षी एवं पाक कला की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. प्रदर्शनी में शामिल होने के लिये जिले के दर्जनों प्रगतिशील कृषक अपने अपने प्रदर्श के साथ दुमका जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >