नमामि गंगे योजना के तहत निकली विशाल जागरूकता रैली, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
राजमहल : केंद्र सरकार के नमामी गंगे योजना के तहत बुधवार को शहर में विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी.
सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे देश में सर्व प्रथम साहिबगंज को मॉडल जिला बनाने का निर्णय गंगा एक्शन प्लान के तहत केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है. कहा : गंगोत्री से निकलकर गंगा सागर तक लगभग 25 सौ किलोमीटर तक गंगा है. झारखंड के एक मात्र साहिबगंज जिला है, जहां गंगा बहती है. गंगा की साफ-सफाई के लिए केंद्र सरकार गंगा एक्शन प्लान के तहत झारखंड के साहिबगंज जिला के 85 किलोमीटर को चुना है. जिसमें छह प्रखंडों में 33 पंचायत अंतर्गत 78 गांव शामिल है. कहा : सरकार ने संकल्प लिया है कि अक्तूबर 2019 तक पूरे मुल्क को स्वच्छ करना है.
उन्होंने रैली व सभा में बड़ी तदाद में बच्चों को देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गंगा सफाई अभियान को सफल बनाने में बच्चों का सबसे बड़ा योगदान होगा. बच्चे गंगा को साफ करने व साफ रखने में अपने घर के गांव व मुहल्ले में लोगों का जागरूक कर रहे हैं.
कहा : गंगा सफाई अभियान के दौरान एसपी सुनील भास्क र का पूरा सहयोग मिल रहा है. श्री सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा को साफ रखने के लिए लोग अपने घर के अलावे गांव व मुहल्लों के लोगों को भी जागरूक करें. ताकि अभियान को सफल बनाकर देश के पóो में साहिबगंज जिला का नाम रोशन कर सके. उपायुक्त श्री सिंह ने सभा में उपस्थित स्कूली बच्चे व सरकारी तथा गैर सरकारी संस्था के लोगों को गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया. मंच संचालन जिला योजना पदाधिकारी राम निवास सिंह कर रहे थे.
ये भी थे उपस्थित
एसपी सुनील भास्क र, डीडीसी मुकुंद दास, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरी, राजमहल एसडीओ विधान चंद्र चौधरी, बीडीओ राजमहल विजय कुमार सोनी, उधवा बीडीओ विजय कुमार, बीडीओ बरहरवा आबिद हुसैन, तालझारी मो शफीक आलम, सीओ राजमहल सीओ मो जियाउल अंसारी, सीओ उधवा यामुन रविदास, बीइइओ राजमहल सुबोध कुमार राय, बीइइओ तालझारी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना गुप्ता, उपाध्यक्ष बेगम हसीना जंहान, अब्दुल कादिर, वंदना साह, रेखा देवी, दीपक हलदार, मो आजाद, कार्यपालक पदाधिकारी राधेश्याम रवि, सीडीपीओ राजमहल नचिकेता, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, किशोर जैन, संतोष यादव, मनोज साह, अधिवक्ता मो सईद, कालीचरण मंडल, संत कुमार, कुमोद राय, कनीय अभियंता महेश उरॉव, अब्दुल गफ्फार, प्रवीण कुमार, निर्मल पांडे, आजसू के उधवा प्रखंड अध्यक्ष ऐहतेशाम गणी सहित अन्य उपस्थित थे.
