ओके:: मौलवी, वस्तानियां व अन्य विषयों की परीक्षा अगले माह होगी

साहिबगंज. अगले माह से जिले में शुरू हो रहे वस्तानियां, फोकानियां, मौलवी, आलीम पास, आलीम ऑनर्स व फाजिल की परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. यह बातें डीइओ भेलेरियन तिर्की ने कही. उनहोंने कहा कि परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन कर […]

साहिबगंज. अगले माह से जिले में शुरू हो रहे वस्तानियां, फोकानियां, मौलवी, आलीम पास, आलीम ऑनर्स व फाजिल की परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. यह बातें डीइओ भेलेरियन तिर्की ने कही. उनहोंने कहा कि परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन कर लिया गया है. 4315 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिसके तहत वस्तानियां में 1380, फोकानियां में 1078, मौलवी में 639, आलिम पास में 415, आलिम ऑनर्स मे 516, फाजिल में 287 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >