गड्ढे में डूबने से एक की मौत, दो मूर्छित

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी सरपंच टोला में शनिवार को गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य बच्चे मूर्छित हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सरपंच टोला के पारा शिक्षक मो आजाद की दो पुत्री निरवाद खातून (0 6) व नुसरत खातुन (04) व पुत्र तोहिद आलम […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी सरपंच टोला में शनिवार को गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य बच्चे मूर्छित हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सरपंच टोला के पारा शिक्षक मो आजाद की दो पुत्री निरवाद खातून (0 6) नुसरत खातुन (04) पुत्र तोहिद आलम (08) घर के पीछे खेल रहा था.

इसी बीच एकएक कर तीनों बच्चे गड्ढे में गिर गये. एकदूसरे को बचाने के क्रम में मो ताहिद की मौत गड्ढे में डूबने से हो गयी.

ग्रामीण एमटी नूरआलम, इरफान, मो वाहिद ने बताया कि हो हल्ला होने पर लोगों ने गड्ढे से तीनों बच्चों को निकाला, लेकिन तोहिद आलम की मौत हो गयी. वहीं दोनों बच्ची को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया. जिसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >