कमला, यशोदा व उजला अव्वल

पतना : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद समाज सेवा संघ की ओर से स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद व क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं के बीच हुई कुरसी दौड़ प्रतियोगिता में कमला कुमारी व होपनमय मुमरू, रिकार्डिग प्रतियोगिता में यशोदा कुमारी व लुखीमुनी कुमारी, 100 मीटर की दौड़ में […]

पतना : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद समाज सेवा संघ की ओर से स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इसमें छात्राओं के बीच हुई कुरसी दौड़ प्रतियोगिता में कमला कुमारी होपनमय मुमरू, रिकार्डिग प्रतियोगिता में यशोदा कुमारी लुखीमुनी कुमारी, 100 मीटर की दौड़ में पाकू सोरेन संगीता कुमारी, हंडी फोड़ में उजला कुमारी, तीन टांग की दौड़ में लुखीमुनी कुमारी प्रियंका कुमारी संगीता कुमारी यशोदा कुमारी, लड़कों के बीच रिकार्डिग प्रतियोगिता में छोटू पंडित छोटू कर्मकार, 100 मीटर दौड़ में नारायण रवि दास सिदाम सोरेन, तीन टांग की दौड़ में छोटू विकास तथा अरुण पंडित राहुल पंडित ने प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किये.

वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्टिग क्लब नया टोला केंदुआ विजेता राम क्लब विशनपुर उप विजेता रहा. मौके पर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पंडित, सचिव रतन कुमार साह, हलधर गोरांय, अजय, पूनम देवी, रेखा देवी, झूलन देवी, जितन, अक्षय, अशोक, बाबू जान टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >