बैंक कर्मी के कमरे से चोरी

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित बालकृष्ण के मकान में रहने वाले एसबीआइ मुख्य शाखा में आरबीडी पद पर कार्यरत दिनेश्वर चौधरी ने नगर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने बताया है कि वे पांच अगस्त की रात कमरे में सोये थे. इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने […]

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित बालकृष्ण के मकान में रहने वाले एसबीआइ मुख्य शाखा में आरबीडी पद पर कार्यरत दिनेश्वर चौधरी ने नगर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है.

इसमें उन्होंने बताया है कि वे पांच अगस्त की रात कमरे में सोये थे. इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने उनके फुलपैंट में रखे पांच हजार रुपये, एक मोबाइल एक घड़ी की चोरी कर ली.

इस बाबत थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस नगर थाना कांड संख्या 174/13 धारा 457, 380 भादवि दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >