साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजकुमारी देवी ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन देकर गांव के ही ब्रिज बिहारी यादव, महेश, संतोष साह, छठू साह, आशा देवी,नीतू देवी व छह अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
मारपीट से राजकुमारी देवी व उसके पुत्र रोहित कुमार घायल हो गये. आवेदन में कहा गया है कि तीन अगस्त की शाम मंदिर से पूजा कर वे अपने पोखरिया स्थित जमीन देखने गये थे. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी.
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. थाना प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
