ओके::::::: रात्रि गश्ती में लापरवाह नपेंगे : एसपी

जनवरी में हुए 34 आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कीमामले को जल्द निबटाने के निर्देश दियेफोटों नं 10 एसबीजी 9 हैं.कैप्सन: मंगलवार को एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व उपस्थित पदाधिकारीसंवाददाता, साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को क्राइम मीटिंग हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी सुनील भास्कर ने की. मीटिंग में […]

जनवरी में हुए 34 आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कीमामले को जल्द निबटाने के निर्देश दियेफोटों नं 10 एसबीजी 9 हैं.कैप्सन: मंगलवार को एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व उपस्थित पदाधिकारीसंवाददाता, साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को क्राइम मीटिंग हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी सुनील भास्कर ने की. मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से बीते जनवरी माह में हुए 34 आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान प्रगति पर सिलसिलेवार से समीक्षा की. इस दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थानों में पडे़ लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी आइओ को स्टेशन डायरी व चार्जशीट कोर्ट में समय पर जमा करने की बात कही. वहीं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती व अन्य लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. वहीं एसपी ने रात्रि गश्ती में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, राजमहल डीएसपी लोदगा मुर्मू, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, संदीप भगत, नगर इंस्पेक्टर चंद्रमोहन झा, राजमहल इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, तालझारी थाना प्रभारी उमेश राम, राजमहल थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >