साहिबगंज.
समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “क्राइसालिस” का विमोचन भी किया गया. आईसीएसई एवं आईएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही स्कॉलरशिप, स्टेट ओलंपियाड, नेशनल अवार्ड, चैंपियनशिप अवार्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, रोल ऑफ ऑनर एवं मेरिट अवार्ड भी प्रदान किए गए.
मुख्य अतिथि उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षक उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं. अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने की अपील की.प्राचार्य ए अरूल डॉस ने कहा कि संत जेवियर्स स्कूल केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देता है. उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान फोक डांस एवं हॉस्टल बॉयज की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही.
इस अवसर पर डॉ सुमित, डॉ महमूद आलम, डॉ अमित चंद्रा, डॉ विजय कुमार, अरुण गुप्ता, अमित सिंह, संजय स्वर्णकार, कृष्णा सिंह, दीपांकर चटर्जी, कुणाल पाठक, अशोक तिवारी, डॉ एनके झा, चैताली दास, मऊ हाजरा, हरिंदम चक्रवर्ती, ड्यूल राय चौधरी, मीना हांसदा सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.